
चंपावत| उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सभी ने दुख जताया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम धामी, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दुख जताया है| घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनको प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुआवजे का ऐलान किया गया है| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदय विदारक है| इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं| स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है| उत्तराखंड में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से को 2-2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की| घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा ‘उत्तराखंड के चंपावत में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की हताहत मौत की खबर सुनकर बहुत व्यथा हुई दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति में गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं|’ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ‘उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है दुख की इस घड़ी मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ है ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है|’ सीएम दामी ने ट्वीट करके कहा आज प्रातः सुखीढ़ाग डांडा मीनार मार्ग के पास बारात से लौट रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का दर्दनाक समाचार मिलने से मन व्यथित है मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं|’ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा ‘जिला पंचायत की सूखीढ़ाग डांडा मीनार में सड़क दुर्घटना में देर रात एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की आकस्मिक मृत्यु का हृदय विदारक समाचार सुनकर मुझे बड़ा आघात लगा मैं मृतकों के परिजनों तक अपनी शोक संवेदनाएं संप्रेषित करता हूं|’

