सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के विमान हादसे की हो पूरी तरह से जांच- पूर्व सैनिक

पिथौरागढ़।बीते 8 नवंबर 2021 को मंगलवार के दिन देश के सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के साथ हुए विमान हादसे से पूरा देश दुख में डूबा हुआ है। क्योंकि देश ने और उत्तराखंड ने अपना एक वीर सपूत दिया है। सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के जाने का दुख सभी को बेहद है मगर इसी दौरान पूर्व सैनिक संगठन ने सीडीएस जनरल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साथ हुए विमान हादसे की पूरी तरीके से जांच की जाए।

एपीएस तिराहे में एकत्रित हुए पूर्व सैनिकों ने शहीद सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कहा की जनरल ने अपने पद पर कार्य करते हुए देश व उत्तराखंड के लिए कई ऐसे काम किए हैं जो भुलाए नहीं जा सकते। तथा इसी बीच उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की कि सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत के साथ हुए हादसे की पूरी तरह से जांच की जाए। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह के साथ कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Recent Posts