सावधान -: सोशल मीडिया में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने, उस पर अपमानजनक और अश्लील टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को केस दर्ज किया है| इसके लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से पुलिस को शिकायत की गई|
मामला हरियाणा के यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र का है| जहां प्रधान सतपाल शर्मा सहित बजरंग दल, गौ रक्षा दल सदस्यों ने सादिकपुर के विक्की दहिया तथा सरांवा के तर्विन के खिलाफ सोमवार को शिकायत की थी| आरोप है कि विक्की दहिया और तरविन ने देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया था| दोनों युवकों ने जानबूझकर यह पोस्ट किया है| सदस्यों ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की| पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है| अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है| गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है|