
रुड़की| शहर में ऐसा ठग गिरोह सक्रिय हो गया है जो लोगों के किसी परिचित को अपना पिता बता रहा है साथ ही उसकी मौत की सूचना देने के बाद लोगों से मदद के नाम पर रुपए मांग रहा है| बीते 1 सप्ताह से ठग गिरोह 10 से अधिक लोगों से ठगी कर चुका है| छोटी-मोटी रकम के फेर में लोग पुलिस से शिकायत नहीं कर रहे हैं| जिससे ठग गिरोह के हौसले बुलंद हो गए हैं|
शहर में ठग गिरोह ने लोगों से ठगी के लिए एक नया तरीका अपनाया है| दरअसल ठग गिरोह के सदस्य अलग-अलग कॉलोनी में जा रहे हैं और कॉलोनी के आसपास सब्जी, चाट का ठेला लगाने या कपड़े प्रेस करने वाले को अपना पिता बताते हैं| इनका नाम लेकर उसकी जानकारी देते हैं| कॉलोनी के आसपास रेहड़ी और ठेली लगाने वाले की मौत की खबर सुनकर एक बारगी लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं|
ठग गिरोह इन्हें अपने जाल में फंसाने के लिए रोने की नौटंकी करते हैं और अंतिम संस्कार के लिए मदद मांगते हैं| लोग झांसे में आकर 100 से 500 रुपये दे देते हैं| लेकिन, जब इन्हें पता चलता है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है तब तक बहुत देर हो जाती है| इस तरह से रुड़की शहर में ठाकुरों ने 2 कॉलोनियों में ठगी की घटना को अंजाम दिया है|
