सावधान-: मोटापे से ग्रस्त बच्चों में इन रोगों का खतरा….डब्ल्यूएचओ ने कहीं यह बात

कोरोना के कारण एक तरफ तो बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हुई है| वहीं दूसरी ओर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ है| शारीरिक गतिविधियां न करने और घर पर बैठे रहने से बच्चों में मोटापे की समस्या सामने आ रही है कुछ समय पहले ही हुए एक सर्वे में यह पाया गया है कि बच्चों में मोटापा बढ़ने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है इसके अलावा डायबिटीज होने का भी जोखिम रहता है|


डब्ल्यूएचओ के अनुसार, मोटापा ऐसी बीमारी होती है जिसमें हमारे शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है इससे कई गंभीर बीमारियां जैसे हृदय रोग और टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है| यह रोग मोटे बच्चों को भी अपना शिकार बना रहे हैं|
नवंबर 2021 में रिलीज हुई नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 की रिपोर्ट के अनुसार 5 साल की उम्र तक के बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है और मोटापा ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़कर 3.4 फ़ीसदी हो गई है|
बच्चों का शरीर से स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है क्योंकि जो बच्चा शरीर से स्वस्थ रहेगा वह मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेगा|