सावधान -: कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए बीते चौबीस घंटे के आंकड़े

देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, हालांकि बीते 24 घंटों में मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है|


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटों में देश में 10,112 कोविड-19 संक्रमित मामले सामने आए, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 हो गई है|


जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 29 लोगों की मौत हुई है| मौत के मामले में सबसे ज्यादा आगे केरल है, जहां 7 लोगों ने 24 घंटों के अंदर दम तोड़ दिया|
देश में कोरोनावायरस से ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत दर 18.66 है| वैक्सीनेशन की बात करें तो भारत में अब तक 220.66 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है|
पिछले 4 दिनों से मामले लगातार 10 हजार के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है| जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है| चार दिनों की रिपोर्ट की तुलना में रविवार को सामने आए संक्रमितों की संख्या कम है|