राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है| जिसमें फ्री राशन योजना का लाभ उठा रहे लोगों के लिए चेतावनी दी गई है|
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई फ्री राशन योजना का लाभ ले रहे लोगों में कई लोग फर्जी तरीके से फ्री राशन ले रहे हैं| सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में लगभग 10 लाख लोग फर्जी तरीके से फ्री राशन योजना का लाभ ले रहे हैं| जिससे फ्री राशन की श्रेणी में आने वाले लोग इस योजना से वंचित रह रहे हैं| अब सरकार ने इन लोगों के प्रति कठोर रुख अपना लिया है|
विभाग की ओर से इन लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है| जल्द ही इन लोगों के राशन कार्ड कैंसिल कर दिए जाएंगे| जिसके तहत लगभग 10 लाख लोगों के राशन कार्ड कैंसिल किए जाएंगे|
बताते चलें कि जो भी अपात्र लोग हैं उनकी पूरी लिस्ट डीलर के पास भेज दी जाएगी| ताकि गलती से भी डीलर इन लोगों को राशन नहीं दें| इसके अलावा डीलर ऐसे लोगों का नाम चिन्हित करके इनकी जानकारी जिला मुख्यालय को भेजेंगे| जिसके बाद इन लोगों के कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे|
सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री राशन योजना का लाभ देश में कुल 80 करोड़ से ज्यादा लोग ले रहे हैं|
मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप से फ्री राशन योजना का लाभ उठा रहे लोगो के राशन कार्ड कैंसिल करने के साथ उनसे वसूली भी की जाएगी|