सावधान -: फूड डिलीवरी के लिए बाइक तेज दौड़ाने पर कंपनियों पर होगी कार्रवाई, जाने कारण

ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनियों के डिलीवरी बॉय तेज बाइक चलाकर टारगेट पूरा करने के कारण हादसे का शिकार हो रहे हैं| अब देहरादून में एक फूड डिलीवरी बॉय कि मौत के बाद परिवहन विभाग ने कंपनियों को अल्टीमेटम दे दिया है| जिसमें कहा गया है कि कंपनियों ने डिलीवरी बॉय को तेज गाड़ी चलाने को बाध्य किया और कोई हादसा होने की स्थिति में कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|


दरअसल, देहरादून में करीब 1500 डिलीवरी बॉय कार्यरत है| आरटीओ प्रवर्तक शैलेश तिवारी ने सभी ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की| इस दौरान कहा गया की प्रेमनगर के पास फूड डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई| फूड डिलीवरी बॉय की सुरक्षा के सभी इंतजाम ऑनलाइन फूड सप्लाई कंपनियों की ओर से किया जाए| डिलीवरी बॉय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने, हेलमेट पर पीछे रिफ्लेक्टर आवश्यक बनाएं, डिलीवरी बॉय रात्रि में रिफ्लेक्टर युक्त जैकेट या शर्ट पहने, जिसमें रात्रि में अन्य वाहन चालकों और बाइक सवार डिलीवरी बॉय को आसानी से दिख जाए| डिलीवरी बॉय को फूड डिलीवरी करने के लिए तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए बाध्य नहीं किया जाए, इसके अलावा डिलीवरी बॉय गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल पर बात न करें, आवश्यक होने पर ब्लूटूथ या एयरफोन से बात करें| डिलीवरी बॉय के पास गाड़ी के सभी वैध प्रपत्र व लाइसेंस हो|


कंपनी की ओर से बताया गया की डिलीवरी बॉय की सुरक्षा के लिए कंपनी सभी आवश्यक कदम उठा रही है| कंपनी प्रतिनिधियों से डिलीवरी बॉय की सूची मांगी गई है| डिलीवरी बाय के हादसे के ऐसे तीन मामले सामने आ गए हैं, इन हादसों में डिलीवरी बॉय को अपनी जान गंवानी पड़ी|