![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
भारत में दिन प्रतिदिन कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्राॅन अपने पैर पसार रहा है आए दिन देश में रोज ओमिक्राॅन वैरीएंट के केस में इजाफा हो रहा है। आज भारत में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व चंडीगढ़ से ओमिक्राॅन वैरीएंट का एक- एक मामला सामने आया है तथा इन 3 नए मामलों के साथ ही देश में ओमिक्राॅन वैरीएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 36 पहुंच गई है। आज 12 दिसंबर 2021 को रविवार के दिन आंध्र प्रदेश में ओमिक्राॅन वैरीएंट का पहला केस सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक ओमिक्राॅन वैरीएंट से संक्रमित व्यक्ति आयरलैंड से भारत आया है जिसकी उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है। तथा कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका से आया व्यक्ति ओमिक्राॅन वैरीएंट से संक्रमित पाया गया है तथा मरीज को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। तथा चंडीगढ़ में संक्रमित पाया गया व्यक्ति 22 नवंबर को इटली से आया था। और अधिकारियों द्वारा इस बात की जानकारी आज रविवार के दिन दी गई। शासन प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सभी मार्क्स का उपयोग करें तथा एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाए रखें हाथों को बार-बार सैनिटाइज करते रहे क्योंकि ओमिक्राॅन वैरीएंट डेल्टा से भी ज्यादा घातक बताया जा रहा है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)