
देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी| कहा जा रहा है कि वह गले के कैंसर से पीड़ित था|
एसएचओ कैंट संपूर्णानंद गैरोला के मुताबिक, बुधवार सुबह सूचना मिली की ग्राम गंगोल पंडितवाड़ी में गोरखा बगड़ निवासी रुस्तम थापा ने आत्महत्या कर ली है|
सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि रुस्तम विद्युत केबल से बने फंदे के सहारे पेड़ से लटका था| पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया| जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| परिजनों का कहना है कि रुस्तम छह-सात महीनों से गले के कैंसर से पीड़ित था| वह इसी बात को लेकर परेशान रहता था|
एसएचओ के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है|

