भारत में तेजी से पांव पसार रहा कैंसर, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

देश में कैंसर के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है| बीमारी के कारण देश में हर घंटे में 159 लोगों की मौत हो रही है| कैंसर जांच केंद्रों के जरिए बीते 8 साल में इस बीमारी से जुड़े लगभग 30 करोड़ गंभीर मामले सामने आए हैं|


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती पवार ने कहा कि राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यालय के अनुसार साल 2020 में करीब 14 लाख लोगों की इस बीमारी से मौत हुई| इसके मरीजों की संख्या में प्रतिवर्ष 12.8% की बढ़ोतरी हो रही है| अनुमान के मुताबिक साल 2025 में यह बीमारी 15,59,793 की जिंदगी छीन लेगी| उन्होंने कहा कि कैंसर जांच केंद्रों के जरिए ओरल कैंसर के 16 करोड़, ब्रेस्ट कैंसर के 8 करोड़ और सर्वाइकल कैंसर के 5.53 करोड़ मामले सामने आए हैं|
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वर्तमान में दुनिया के 20 फ़ीसदी कैंसर मरीज भारत में है| हर साल इस बीमारी के कारण 75,000 लोगों की मौत हो रही है| कई मामलों में मरीज इलाज तक नहीं करा पाते और बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी को शुरुआती चरण को नहीं पहचान पाते|
इसका कारण कीटनाशकों के व्यापक प्रयोग, अनियमित दिनचर्या, धूम्रपान और गुटका तंबाकू के बढ़ता सेवन है|