बुल्ली बाई एप -: मामले में एक और छात्र गिरफ्तार, आरोपितों में उत्तराखंड से भी शामिल

मुंबई| अपराध शाखा की साइबर पुलिस ने बुल्ली बाई ऐप मामले में कल ओडिशा के एक एमबीए युवक को गिरफ्तार किया| इस ऐप में समुदाय विशेष की महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए डालकर उन्हें निशाना बनाया जाता था|


जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 28 वर्षीय नीरज सिंह के रूप में की गई है| उसके पास एमबीए में डिग्री है| पुलिस के अनुसार नीरज ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर ऐप बनाने की योजना बनाई थी| इस ऐप को बनाने में नीरज की भूमिका इस ऐप मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ से सामने आई| साइबर थाने की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए उड़ीसा भेजी गई थी| गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई लाया गया है| अब तक पुलिस इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है| जिसमें श्वेता सिंह और मयंक रावण को उत्तराखंड से जबकि इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार झां को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था|