
नई दिल्ली| आज बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अभिभाषण के दौरान महिला सशक्तिकरण, कोविड-19 टीकाकरण, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्राट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, किसानों का जिक्र किया| 10 पॉइंट में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण की बड़ी बातों के बारे में जानकारी दी है|
1- सबसे पहले उन्होंने कहा कि मेरी सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है| सरकार की नीतियों की वजह से डिफेंड सेंटर में विशेषकर रक्षा उत्पादन में देश की आत्मनिर्भरता लगातार तरक्की कर रही है| हिंदुस्तान हेयर टॉनिक लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए गए हैं|
2-ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है| इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 80 हजार करोड रुपए दिए गए हैं| जिस कारण आज कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव दिखाई दे रहे हैं| इन प्रयासों से देश का कृषि निर्यात भी रिकॉर्ड स्तर पर बड़ा है| 2020-21 में कृषि निर्यात में 25% से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई है| यह निर्यात लगभग तीन लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है|
3-तीसरी बात राष्ट्रपति ने आवास योजना को लेकर कहीं उन्होंने कहा कि अब तक 2 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं| प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गत 3 वर्षों में करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की लागत से एक करोड़ 17 लाख घर स्वीकृत किए गए हैं|
4- चौथी बात में उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया और डिजिटल इकोनामी की बढ़ती प्रसार की संदर्भ में देश के यूपीआई प्लेटफार्म की सफलता के लिए भी मैं सरकार के विजन की प्रशंसा करूंगा| दिसंबर 2021 में देश में 8 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेनदेन यूपीआई के माध्यम से हुआ है| जिस कारण डिजिटलीकरण बड़ा है|
5-पांचवी पॉइंट में उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की सार्थकता का जिक्र किया| उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के सामर्थ्य का प्रमाण वैक्सीनेशन प्रोग्राम में नजर आया है| हमने 1 साल से भी कम समय में 150 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन डोज लगाने का रिकॉर्ड पार किया है| हम आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज देने वाले अग्रणी देशों में से एक है|
6- इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोनावायरस महासंकट स्थिति के बीच बड़े-बड़े देशों में खाद्यान्न की कमी और भूख की परेशानी देखी है| लेकिन संवेदनशील सरकार ने इस बात का पूरा प्रयास किया कि 100 साल से इस सबसे बड़े संकट में कोई गरीब भूखा न रहे|
7-इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार द्वारा 64 हजार करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्राट्रक्चर मिशन एक सहरानीय उदाहरण है| इसमें न केवल वर्तमान की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी| बल्कि आने वाले संकटों के लिए देश को तैयार किया जा सकेगा| राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार की संवेदनशील नीतियों के कारण देश स्वास्थ्य सेवाएं जन साधारण तक आसानी से पहुंच रही है| 80 हजार से अधिक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर और करोड़ों की संख्या में जारी आयुष्मान भारत कार्ड से मरीजों को इलाज में मदद मिली है|
7-सरकार के निरंतर प्रयासों से भारत एक बार फिर विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में गिना जा रहा है| इस वित्त वर्ष के पहले 7 महीनों में 38 बिलीयन डॉलर का विदेशी निवेश आना इसका प्रमाण है कि अंतरराष्ट्रीय निवेशक भारत के विकास को लेकर आश्र्वस्त है|
8-भारत उन देशों में गिना जा रहा है जहां सबसे सस्ते इंटरनेट और मोबाइल फोन है| हम 5G विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं| सेमीकंडक्टर पर हमारी पीएलआई योजना हमारे स्टार्टअप परिस्थितिकी तंत्र को और बढ़ावा देगी| भारत सरकार विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा है|
9-राष्ट्रपति ने कहा मेरी सरकार के नीतिगत निर्णय और प्रोत्साहन से विभिन्न पुलिस बलों में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या में 2014 के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है| महिला सशक्तिकरण मेरी सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में से एक है| बेटा-बेटी को समानता का दर्जा देते हुए मेरी सरकार ने महिलाओं के विवाह के लिए न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर पुरुषों के समान 21 वर्ष करने का विधेयक संसद में प्रस्तुत किया है|
10-इसके अलावा तीन तलाक को लेकर भी राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने तीन तलाक को कानूनन अपराध घोषित कर समाज की एक कुप्रथा को समाप्त कर दिया है| मुस्लिम महिलाओं पर केवल मेहरम के साथ ही हज यात्रा करने के प्रतिबंधों को भी हटाया गया है|
