Budget 2022-: बजट पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कही यह बात

नई दिल्ली| बजट पर पहली प्रतिक्रिया गृह मंत्री अमित शाह ने दी है| उन्होंने इसे दूरदर्शी बजट बताया है| उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया यह बजट एक दूरदर्शी बजट है| जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा| यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा|


गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कहा गया है कि बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ करना कोविड-19 काल में भी भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है| राजकोषीय घाटा का लक्ष्य 6.9% से घटाकर 6.4% करना बहुत बड़ी उपलब्धि है| मुझे विश्वास है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत राजकोषीय घाटे को 4% से नीचे लाने में सफल होगा| यह सब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में ट्वीट कर कहा आगे उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का बचत कोरोना के बाद वैश्विक आर्थिक जगत में उत्पन्न हुए अवसरों का दोहन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा| इसके अलावा उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सहकारिता के क्षेत्र में एएमटी रेट को 18.5% से 15% और सरचार्ज को 12% से 7% घटाकर दशकों बाद सहकारिता क्षेत्र के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करके उसे बाकी क्षेत्रों के बराबर लाने का काम किया है| यह काम मोदी जी के सरकार से समृद्धि के संकल्प को सिद्ध करने का काम करेगा|