रंग में पड़ा भंग -: फेरों से पहले सामने आया प्रेमी-प्रेमिका का झूठ, पोल खुलने से टूटी शादी

यह मामला देहरादून से सामने आ रहा है| जहां फेरों से पहले दूल्हे की पोल खुलने से शादी टूट गई| विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा| परिजनों ने युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है|


बताते चले कि धारा चौकी क्षेत्र के एक होटल में बीती रात को जमकर बवाल हुआ| शादी समारोह के बीच अचानक से दुल्हे की पोल खुलने से रंग में भंग डाल दिया| रिश्तेदारों की कानाफूसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया| रातभर खूब हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची|
बात यह थी कि लड़की ने दूल्हे को आर्मी अफसर बताया था| दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे| जिसके चलते परिवार वालों ने शादी के लिए हामी भरी थी| लेकिन शादी के दिन तब सारी कहानी बिगड़ गई जब रिश्तेदार दूल्हे को लेकर कानाफूसी करने लगे| पता चला कि दूल्हा आर्मी अफसर नहीं है| बस यही बात लड़की पक्ष के कानों में पड़ी तो हंगामा शुरू हो गया| फिलहाल शादी रोकी गई है, हालांकि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से प्यार करते हैं| मामले में कार्यवाही चल रही है|