Breaking News -: खारकीव में हुई बमबारी, एक भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली| आज यूक्रेन और रूस के मध्य चल रहे युद्ध का छठा दिन है| रूसी सेना ने हमलों को और तेज कर दिया है क्योंकि वह राजधानी कीव पर कब्जा करना चाहता है| इन हमलों में आम जनता भी अपनी जान गंवा रही है यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन यह बूरी खबर सामने आ रही है कि रूसी सेना की गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है| जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के खारकीव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई| विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं| विदेश मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है| कहां की विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित पैसेज की फिर मांग कर रहे हैं जो अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में है| उन्होंने कहा भी इसी तरह की कार्यवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजपूतों द्वारा भी की जा रही है|