भारत सरकार ने एक बार फिर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 54 नए चाइनीस ऐप पर बैन लगा दिया है| इन एप्स को भारत की सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा था| जिस कारण भारत सरकार ने यह कदम उठाया है|
जून 2020 से अभी तक कुल 300 चाइनीस ऐप पर भारत सरकार द्वारा बैन लगाया जा चुका है| इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन ऐप पर बैन लगाया है| यह सभी ऐप चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे| जानकारी के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि विदेशों सरवर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे| इन एप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले स्टोर को आदेश दिया गया है| बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीस कंपनियों के एप शामिल है| यह भी सुनने में आया है कि जो अभी 54 एप बैन हुए हैं वह 2020 में बेन हुए ऐप्स के नए अवतार थे|
आज यानी 14 फरवरी 2022 को जिन 54 चाइनीज एप्स पर बैन लगाया गया है उनमें Beauty Camera: Sweet Selfie HD, Beauty Camera – Selfie Camera, Equalizer & Bass Booster, CamCard for SalesForce Ent, Isoland 2: Ashes of Time Lite, Viva Video Editor, Tencent Xriver, Onmyoji Chess, Onmyoji Arena, AppLock, Dual Space Lite जैसे एप्स शामिल हैं।