Breaking News -: रूस-यूक्रेन युद्ध के 10वें दिन हुआ सीजफायर का ऐलान

नई दिल्ली| आखिरकार यूक्रेन में 10 दिनों तक चली लड़ाई के बाद रूस सीजफायर के लिए तैयार हो गया है| रूस की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है| रूस ने यहां तक कह दिया है कि वह अब मानवीय आधार पर वहां फंसे लोगों को निकालने में मदद करेगा| इससे पहले कहा गया था कि रूस की सेना कीव के काफी नजदीक आ गई थी| यह सीजफायर आज सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा| यूक्रेन की पोर्ट सिटी मारीपोल से 11:00 बजे से लोगों को निकालने का काम शुरू हो चुका है| यहां पर करीब साढे़ 4 लाख लोग हैं वही वोल्नोवाखा में करीब 21 हजार लोग हैं हमले के बाद इन दोनों शहरों में पानी और बिजली की काफी किल्लत हो गई है यूक्रेन में तापमान बेहद कम है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|