
खटीमा| एक फौजी का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है| यह शव टनकपुर स्थित एक होटल में बरामद हुआ है| बताया जा रहा है कि फौजी छुट्टी काट कर घर पिथौरागढ़ से वापस ड्यूटी को लौट रहा था| सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया है| टनकपुर रोड स्थित पूर्णागिरि होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल में ठहरे एक व्यक्ति की मौत हो गई है| बताया कि मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर तोड़ा गया तो भीतर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था| पुलिस मौके पर वहां पहुंची और शव की शिनाख्त चंचल सिंह (34) पुत्र भगवान सिंह निवासी आगार बिगरा पिथौरागढ़ के रूप में हुई| चंचल सिंह सोमवार रात को ही होटल में ठहरा था| परिजनों ने बताया कि वह अवकाश पर घर आया था| बंगाल इंजीनियरिंग पटियाला में ड्यूटी पर लौटने के लिए सोमवार सुबह ही घर से निकला था| शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है| कमरे में शराब की बोतल मिली है|
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है| जिसके बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा|
