ब्रह्मास्त्र ने मचाया धमाल…. 6 बजे से खुले थियेटर्स, पहले ही दिन फिल्म ने की करोड़ों की कमाई

बीते 9 सितंबर 2022 को शुक्रवार के दिन रिलीज हुई फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म पहले ही दिन करोड़ों के आंकड़ों को पार कर गई है। बता दें कि रिलीज होने के बाद ब्रह्मास्त्र ने बॉयकॉट ट्रेड को भी पीछे छोड़ दिया है और यह फिल्म कमाल की ओपनिंग के साथ काफी आगे निकल गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही ब्रह्मास्त्र 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन से निर्माता करण जौहर काफी खुश हैं उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

ब्रह्मास्त्र को हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है यह फिल्म काफी भारी-भरकम बजट में बनी है जिसने पहले ही दिन गजब की ओपनिंग की। बता दें कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड कुल 75 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस में भी पहले दिन लगभग 37 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और जानकारी के मुताबिक सुबह 6:00 बजे से थिएटर खोलने पड़ रहे हैं। बता दे कि इस फिल्म में रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मोनी रॉय और नागार्जुन अक्कीनेनी है।