बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने नए संसद भवन को लेकर कही यह बात…… पढ़ें पूरी खबर

देश के नए संसद भवन को लेकर पहले ही काफी विवाद हो चुका है और इन विवादों के बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने बीते शनिवार को नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और संसद भवन का एक वीडियो भी उन्होंने ट्विटर पर जारी किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए नए भारत का नया संसद भवन बताया। नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “हमारे संविधान को बनाए रखने वाले इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और उसके एक व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए नया संसद भवन कितना शानदार है, नए भारत के लिए एक नया संसद भवन भारत के गौरव के सदियों पुराने सपनों के साथ…. जय हिंद”। बता दें कि इससे पहले संसद भवन को लेकर संगीतकार इलैयाराजा ने और अभिनेता रजनीकांत ने भी बधाई संदेश पोस्ट किए थे और अभिनेता रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया था।