
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत धर्मनगरी पहुंची| यहां उन्होंने हरिद्वार के प्राचीन श्री दक्षिण काली मंदिर में मां काली के दर्शन किए| पूजा-अर्चना के बाद निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने उन्हें दक्षिण काली मंदिर घाट पर गंगा की आरती कराई|
इस दौरान मीडिया ने उनसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर सवाल किया, जिस पर कंगना ने कहा कि 2024 को लेकर देश भर में चर्चा हो रही है, लेकिन 2024 में भी वही होगा, जो 2019 में हुआ था| उन्होंने कहा देश अच्छे हाथों में है तो हम चिंता क्यों करें| हमारे चिंता करने लायक कोई बात नहीं है| केंद्र सरकार के कार्यों से गंगा को लेकर लेकर लोगों में जागरूकता आ गई है| प्रधानमंत्री मानवता के साथ धर्म के लिए भी कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अवसर मिलने पर शूटिंग करेंगी|

