बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन की सात करोड़ की संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली| प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन की सात करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है| उनके खिलाफ कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में धन संशोधन रोधी कानून के तहत कार्रवाई की गई| जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री के कुछ उपहारों व सावधि जमा को कुर्की किया गया है|
बताते चलें कि यह मामला सुकेश चंद्रशेखर money-laundering से जुड़ा हुआ है| सुकेश चंद्रशेखर मनी लांड्रिंग के कारण जैकलिन फर्नांडीस देश छोड़कर भी नहीं जा पा रही है| ईडी ने उनके विदेश जाने पर रोक लगा रखी है| इसके पहले सुकेश चंद्रशेखर मामले में ईडी जैकलिन से पूछताछ कर चुकी है| मामले में एक्शन लेते हुए ईडी ने जैकलिन की 7.27 करोड रुपए की संपत्ति कुर्क की है| जैकलिन और सुकेश चंद्रशेखर के अफेयर की भी खबरें सामने आ रही थी| जिससे जैकलिन ने इनकार किया था| हालांकि सुरेश चंद्रशेखर ने अफेयर की बात स्वीकार की थी| सुकेश चंद्रशेखर जैकलिन को महंगे उपहार देता था| दोनों की कई निजी तस्वीरें भी लीक हुई है इससे पहले जैकलिन के साथ अफेयर की सुकेश चंद्रशेखर ने भी स्वीकार की थी| दोनों की कई तस्वीरें लीक हुई है इसमें दोनों को एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा सकता है| तस्वीरें लीक होने के बाद जैकलिन और सुरेश चंद्रशेखर के अफेयर की बात से अभिनेत्री ने इनकार किया था| जैकलिन को सुकेश चंद्रशेखर ने महंगे उपहार दिए थे| इसमें 56 लाख का घोड़ा और 36 लाख रुपए की चार बिल्लियां भी शामिल है| जैकलिन ने सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दिए गए महंगे उपहार ईडी को लौटाने की बात की थी| अब मामले में कार्यवाही करते हुए ईडी ने 7.27 करोड रुपए की संपत्ति कुर्क की है|