बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर एक साथ “थार” फिल्म में आएंगे नजर……. जानिए कैसी होगी फिल्म

राज सिंह चौधरी द्वारा निर्देशित “थार” फिल्म का आज दिनांक 18 अप्रैल 2022 को सोमवार के दिन ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आएंगे। तथा यह फिल्म 6 मई 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में अनिल कपूर एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर बिजनेसमैन के रूप में एक तस्कर का रोल निभाने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में फीमेल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक राजस्थानी गांव वाली लड़की का किरदार निभाते दिखेंगे जो कि हर्षवर्धन से प्रभावित होकर उनके करीब जाना चाहती हैं। फिल्म की शुरुआत एक बंजर रेगिस्तान से होती है जहां पर अनिल कपूर एक मर्डर इन्वेस्टिगेशन के लिए आते हैं और उनके साथ कॉन्स्टेबल के रोल में सतीश कौशिक होते हैं। तथा हर्षवर्धन इस फिल्म में एंटीक का बिजनेस करते हैं मगर उनकी कहानी कुछ और ही बताती हैं। और यह फल स्मगलिंग और उससे जुड़े क्राइम से रिलेटेड है। और इस फिल्म में काफी सस्पेंस, रहस्य और रोमांच है।