मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की विकास तीर्थ बाइक रैली

अल्मोड़ा। नगर में बीते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास तीर्थ यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बाइक रैली में हिस्सा लिया। बाइक रैली नगर के गांधी पार्क से आरंभ होकर लक्ष्मेश्वर स्थित दीनदयाल पार्क तक आयोजित की गई जहां दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा ने गांधी पार्क से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर पालिका सभासद एवं यात्रा संयोजक अमित साह, नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, भाजयुमो विभाग संयोजक मनीष बिष्ट, जिला मंत्री प्रकाश सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ सचिव चंदन बहुगुणा दीपक तिवारी, अमन नजॉन, नमन गुरुरानी, पारस कांडपाल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।