
बीते 14 फरवरी 2022 को उत्तराखंड में मतदान संपन्न होने के साथ-साथ 2022 के विधानसभा चुनाव लगभग परिणाम आने के अलावा निपट ही गए हैं। और ऐसे में अब भाजपा का 70 सदस्यीय दल प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की अगुवाई में आज यानी कि 21 फरवरी 2022 को सोमवार के दिन लखनऊ के लिए रवाना होगा। इस दल में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के अलावा पांच विधायक व दो पूर्व विधायक भी लखनऊ जाएंगे। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अब उत्तराखंड के बाद भाजपा के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार में भी भाग लेने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश जाने वाले कुछ मुख्य नेता इस प्रकार है भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, खजान दास, आदेश चौहान, मुकेश कोली, महेश जीना, पूर्व विधायक राम सिंह कैड़ा व राजेश जुवांठा।इतना ही नहीं बल्कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी स्टार प्रचारक के तौर पर यूपी में प्रचार करते नजर आएंगे।
