80 मंडलों का दायित्व महिलाओं को सौंपेगी भाजपा – प्रदेश अध्यक्ष

हल्द्वानी| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के प्रदेश में 274 मंडल है| इनमें 80 मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जा सकती है| पहली बार भाजपा अपने संगठन में इतने बड़े स्तर पर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपेगी|


अपने हल्द्वानी प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी साझा की| उन्होंने कहा कि संगठन की दृष्टि से जिले और मंडलों की संख्या बढ़ाई गई| पार्टी के प्रदेश में 258 मंडल थे जिनकी संख्या 274 हो गई है| महिला मोर्चा में सभी पदाधिकारी महिलाएं हैं| अब मुख्य संगठन में भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा| जिन विधानसभाओं में 5 व अधिक मंडल है वहां एक मंडल अध्यक्ष महिला हो, इसका प्रयास है| उम्मीद है कि इस बार मंडल अध्यक्ष पद पर अधिक महिलाएं जिम्मेदारी संभालेंगे| जल्द ही मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी|