
आज दिनांक 9 फरवरी 2022 को देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान वहां पर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम से वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े तथा उन्होंने कार्यक्रम में पार्टी द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों को भी गिनाया।
इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब घोषणा पत्र जनता के सुझावों से बनाया गया है। इस घोषणापत्र को तैयार करने के लिए जनता से पार्टी को 77 हजार सुझाव मिले हैं। भाजपा के घोषणा पत्र की कुछ मुख्य बातें इस प्रकार हैं।
पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी।,
राज्य में 45 नए स्मार्ट पुलिस में विकसित किए जाएंगे।,
राज्य के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनेगा।,
6000 केंद्र और 6000 राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।,
राज्य के बीपीएल परिवार की मुखिया को ₹3000 दिए जाएंगे।,
तथा उत्तराखंड में सशक्त भू कानून बनाएगी भाजपा।
