भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरे पर, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे| हरिद्वार से गढ़वाल मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे| वही कुमाऊं मंडल की यात्रा 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर रवाना करेंगे| गढ़वाल क्षेत्र में यह यात्रा 2660 किमी जबकि कुमाऊं में 1890 किमी का सफर तय करेगी|


विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार में हरकी पौड़ी से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुरू होगी| इस दौरान वहां जनता को संबोधित करने के साथ ही रोड शो में भी भाग लेंगे| इसी बीच में वह 5 साल की भाजपा के कार्यकाल तथा डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों कि जानकारी भी आम जनता को देंगे|