बीजेपी अल्मोड़ा ने गुरुद्वारा में मत्था टेककर मनाया वीर बाल दिवस….. साहिबजादों की शहादत को किया नमन

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी, अल्मोड़ा द्वारा आज वीर बाल दिवस के अवसर पर स्थानीय गुरुद्वारा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा पहुँचकर मत्था टेका और गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की अमर शहादत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में गुरुद्वारा के सम्मानित ग्रंथि जी को भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे—बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह —की वीरता और बलिदान की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज गुरुद्वारा में पहुंचकर साहिबजादों की अदम्य शौर्य गाथा, त्याग और देश-धर्म के प्रति समर्पण को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और समाज की सेवा का संकल्प लेते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम सौहार्द, राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का संदेश देता रहा।
भाजपा अल्मोड़ा अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के चारों साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि साहिबजादों ने धर्म की रक्षा हेतु अत्याचार के सामने कभी घुटने नहीं टेके और अपने प्राणों की आहुति देकर अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
सांसद अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि मुगल अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए साहिबज़ादा अजीत सिंह और साहिबज़ादा जुझार सिंह रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुए। वहीं मात्र 7 वर्ष के साहिबज़ादा फतेह सिंह और 9 वर्ष के साहिबज़ादा जोरावर सिंह को अमानवीय यातनाओं के बाद दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया। सांसद टम्टा ने कहा कि यह बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा कि धर्म, सत्य और राष्ट्र की रक्षा सर्वोच्च कर्तव्य है।
कार्यक्रम में महेश नयाल भाजपा जिला अध्यक्ष,केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ,अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा ,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल , पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम पालीवाल,कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र प्रसाद, जिला मंत्री मनोज जोशी , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, कैलाश गुरुरानी,राजीव गुररानी,मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा,रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष मनोज सनवाल,भगवान रावल,गोविंद मटेला,बबलू अल्मिया, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,दीपा अधिकारी,कमला तिवारी,निशा बिष्ट, सुनीता जोशी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,हरीश कनवाल अभिषेक तिवारी,जगदीश नगरकोटी,दिनेश मठपाल , अर्जुन बिष्ट, पंकज जोशी, जगत भट्ट, कपूर
एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के प्रतिनिधि तथा समाजसेवी उपस्थित रहे।