![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की सेवाएं आज भारत में ठप हो गई है| बताते चलें कि व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में यह डाउन देखने को मिल रहा है| यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है|
आज दोपहर 12:30 बजे से व्हाट्सएप की सेवाएं ठप है| सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने को मिली थी| अब नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं| सेवाएं ठप होने से लेकर अब तक 11 हजार से अधिक यूजर्स सोशल मीडिया पर शिकायत कर चुके हैं| स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल डाउनडिटेक्टर ने भी व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने की पुष्टि की है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)