
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को सौगात दी है|
मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की है कि उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में एनएच- 309a पर उडियारी मोड़ से कांडा खंड के 2-लेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए एनएच(ओ) वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है|
केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आभार जताया है| प्रदेश के सवा करोड़ लोगों की ओर से गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा उत्तराखंड इसी तरह विकास की ओर अग्रसर होता रहेगा|
