
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आज बड़ी हादसे की खबर सामने आ रही है|
कहा जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है| मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है| एसडीआरएफ टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है|
देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई| कार में 4 लोग सवार थे| जिसमें से तीन की मौत की जानकारी मिल रही है जबकि एक घायल हुआ है| एक महिला और दो पुरुषों की मौत हुई है| एक पुरुष घायल है| सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मृतकों और घायलों को खाई से निकालने का काम शुरू कर दिया है| सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं|

