
बाघ का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है| इस बीच एक ओर व्यक्ति का शिकार कर उसे निवाला बना लिया| यह मामला उत्तराखंड के रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे नेशनल हाईवे धनगढ़ी के समीप का है| जहां बाघ ने व्यक्ति को अपना शिकार बनाया ओर शव को जंगल में खींच कर ले गया| जंगल में छानबीन के दौरान 15 घंटे बाद उसका आधा खाया हुआ शव मिला| कपड़े व होलिए से मृतक विक्षिप्त बताया जा रहा है|
मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम 6:00 बजे लोगों ने हाइवे पर रामनगर के अंतर्गत धनगढ़ी से 1 किलोमीटर दूर कपड़े पड़े देखें| उस क्षेत्र में बाघों की सक्रियता होने से बाघ द्वारा हमला किए जाने का संदेह हुआ| लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान आधे में ही रोकना पड़ा| आज सुबह फिर अभियान शुरू हुआ इस दौरान 9:00 बजे उसका शव रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के जंगल में कोसी नदी के समीप से बरामद हो गया| उसका एक पैर बाघ ने खा लिया था| मृतक विक्षिप्त है|
वन अधिकारियों के अनुसार सोमवार शाम को विक्षिप्त व्यक्ति मोहान वन चौकी पर घूम रहा था| उसे कुछ लोगों ने वापस लौटा दिया था| लेकिन जंगल के नजदीक चले जाने पर उसे बाघ ने अपना निवाला बना लिया| इससे पूर्व भी बाघ सड़क पर घूम रहे विक्षिप्तों को अपना निवाला बना चुका है|
