
एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है| यह मामला कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुदालगी शहर का है| जहां एक नाले में 7 नवजात के शव बोतल में बंद मिले हैं| जिससे हड़कंप मचा हुआ है| इस मामले में मुदलागी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है|
जिला स्वास्थ्य अधिकारी महेश कोनी ने कहा कि इन पांच महीने के भ्रूण में भ्रूण के लिंग का पता चला था|
जानकारी के अनुसार, बेलगावी जिले के मुदालगी शहर के बाहरी इलाके में एक कनस्तर में सात भ्रूण के अवशेष पाए गए| स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज किया| राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं|
जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण अधिकारी डॉ महेश कोनी ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि एक कनस्तर में 7 भ्रूण पाए गए| 5 महीने के भ्रूण में भ्रूण के लिंग का पता लगाने और उसकी हत्या करने की बात सामने आई है| उन्होंने आगे कहा पहचाने गए भ्रूण को एक अस्पताल में संग्रहित किया गया| इसके बाद उसे परीक्षण के लिए जिला कार्यात्मक विज्ञान केंद्र लाया गया|
पुलिस ने कहा कि संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच चल रही है|
