
देहरादून| 3 दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की खबर सामने आई है| जिससे हड़कंप मचा हुआ है|
मिल रही जानकारी के अनुसार मामले में कनखल थाने में एफआईआर कराने की तैयारी हो चुकी है| उत्तराखंड एसटीएफ मामले की छानबीन में जुट गई है| मामले में आयोग के सभी बड़े जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है| आयोग परिसर में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है|अध्यक्ष राकेश कुमार व सचिव गिरधारी सिंह रावत फोन पर बात नहीं कर रहे हैं| पूरे लोक सेवा आयोग में हड़कंप मच गया है| कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है|
बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 13 जिलों में 8 जनवरी को यूकेपीएससी पटवारी/लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजित की थी| इस परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे| यह भर्ती 391 पटवारी पदों के लिए जारी की थी|

