बड़ी खबर :- जल्द हो सकता है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, अजय टम्टा समेत कुमाऊं -गढ़वाल के कई नेताओं का नाम चर्चाओं में

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी बहुत जल्द अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है, इसको लेकर देहरादून में भाजपा की एक बड़ी बैठक भी संभावित बताई जा रही है, वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया हुआ है जो कुमाऊं क्षेत्र से आते हैं ऐसे में संभावना है कि गढ़वाल क्षेत्र से आने वाले किसी ब्राह्मण को संगठन की कमान दी जा सकती है| यदि ऐसा होता है तो रमेश पोखरियाल निशंक, अनिल बलूनी, गणेश जोशी, महेंद्र भट्ट, का नाम चर्चाओं में है| वही यदि पार्टी संगठन कुमाऊं से प्रदेश अध्यक्ष बनाता है तो कुमाऊं से सुरेश भट्ट, कैलाश पंत, कैलाश शर्मा, समेत कई नेताओं का नाम रेस में बताया जा रहा है हालांकि इसकी संभावना कम है कि पार्टी संगठन प्रदेश अध्यक्ष कुमाऊं से बनाएगा| क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कुमाऊं से हैं इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कुमाऊं से ही आते हैं ऐसे में यह संभावना ज्यादा है कि पार्टी संगठन गढ़वाल कोही प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे,
वही यह भी संभावना है की भाजपा कांग्रेस के दलित नेता प्रतिपक्ष के जवाब में किसी दलित नेता को पार्टी की कमान सौंप सकती है| ऐसे में अजय टम्टा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।