बड़ी खबर:- उत्तराखंड के इस क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के तीव्र झटके, जानिए भूकंप की तीव्रता और नुकसान

उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 9 अप्रैल 2022 को शनिवार के दिन उत्तरकाशी जिले के पुरोला में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के वक्त स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। तथा तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। आज शनिवार को शाम 4:52 में पुरोला के आसान, मोरी, नौगांव और बड़कोट में स्थानीय लोगों द्वारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह है कि भूकंप से अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील राज्य हैं जो कि भूकंप में जोन पांच में आता है।