बड़ी खबर -: केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़, अलर्ट

एक बार फिर उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आ रही है| आज सुबह हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन होने की घटना हुई| ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया| राहत की बात यह है कि इस हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ| श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी|


न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आ रहा है| इस वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया| हिमस्खलन की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है| मौसम में भी बताओ देखा जा रहा है|