बड़ी खबर -: राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनी ऋतु खंडूरी

देहरादून| कोटद्वार से उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की अध्यक्ष भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी भूषण को निर्विरोध चुन लिया गया है| वह राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष है| प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूरी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गई| ऋतु खंडूरी को सदन के वरिष्ठ विधायकों ने पदभार ग्रहण कराया| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदन में मौजूद रहे| नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने सदन को संबोधित किया उन्होंने निर्विरोध चुने जाने पर सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया|