बड़ी खबर -: पुतिन ने दी धमकी, कहां यूक्रेन पर कब्जे के लिए नहीं होगा परमाणु हमला करने से भी परहेज

यूक्रेन में विवाद बढ़ता ही जा रहा है| यूक्रेन द्वारा पहल करने के बाद अब रूस ने भी शांति स्थापना के लिए बातचीत करने का संदेश दिया है| बताते चलें कि यूक्रेन पर रूस के जबरदस्त हमले के बाद गुरुवार को राष्ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्‍की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास फोन किया था लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला था| जिसके बाद रूस ने कहा कि वोलोदोमीर जेलेंस्‍की ने फोन किया था जिसमें उन्होंने वार्ता की गुंजाइश की थी| जिसके बाद रूस की तरफ से बातचीत के लिए हामी भरी गई थी| परंतु रूस इस वार्ता को बेलारूस के मिन्स्कक शहर में करना चाहता है, जबकि यूक्रेन इसको पोलैंड के वर्सा शहर में करना चाहता है| रूस ने यह कहा था कि यह बातचीत केवल यूक्रेन को एक न्यूट्रल स्टेट घोषित करने को ही होगी इस पर सहमति नहीं बनने के कारण बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी| इसी बीच रूस ने बातचीत का संकेत फिर दिया है| लेकिन यह भी साफ कर दिया है कि यह बातचीत केवल उनकी ही शर्तों पर होगी| रूस ने यह भी साफ कर दिया है कि वह यूक्रेन पर कब्जा करने के इरादे से ही आगे बढ़ रहा है और वह वहां की मौजूदा सरकार को हटाने की तैयारी में भी है| इसके अलावा बड़ी खबर यह है कि रूस की तरफ से यूक्रेन के सैनिकों को यह भी चेतावनी दी गई है कि वह ढाल के तौर पर नागरिकों का इस्तेमाल ना करें| सुरक्षा परिषद के साथ हुई वार्ता में रूस ने साफ कहा कि यूक्रेन किसी भी सूरत से नाटो का सदस्य नहीं बनेगा उसको क्रीमिया को उसका हिस्सा बनाना होगा| राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन समेत अमेरिका और पश्चिमी देशों को सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि वह इस मामले में उसकी राह पर रुकावट ना बन पुतिन द्वारा साफ कहा गया है कि यदि ऐसा हुआ तो उनके पास परमाणु हथियार भी है|