बड़ी खबर -: निर्भया जैसी दरिंदगी मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

गाजियाबाद शहर के नंदग्राम इलाके में 38 वर्षीय नर्स के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है| नर्स और उसके दोस्त आजाद ने निर्भया जैसे कांड की झूठी कहानी बनाई| उसे सच साबित करने के लिए कदम-कदम पर झूठ बोला गया| लेकिन मोबाइल फोन में पूरी पोल खोल दी|


जब पुलिस को पता चला कि नर्स 2 दिन पहले दिल्ली के घर में ही थी| वैसे ही जांच की दिशा एकदम से बदल गई| नर्स के मोबाइल की कॉल डिटेल में आजाद का नंबर मिला| उसने 16 अक्टूबर की रात से 18 अक्टूबर की सुबह तक खुद को जंगल में बंधक बनाया| जबकि इस दौरान उसकी कई बार आजाद से बात हुई| पुलिस को तभी शक हो गया था, जब 112 पर कॉल करने वाले राहगीर ने बताया कि उससे फोन करने के लिए एक युवक ने कहा था, जो नर्स के पास पहले से मौजूद था| उस युवक के कहने पर ही उसने फोन किया| पुलिस के आते ही वह युवक भाग गया था| पुलिस उस युवक की तलाश में लग गई|
जांच के दौरान पता चला कि वह कोई और नहीं आजाद ही था|
यह है पूरा मामला-:
गाजियाबाद शहर के नंदग्राम इलाके में दिल्ली की 38 वर्षीय नर्स की साथ निर्भया जैसी दरिंदगी होने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था| वह नंद ग्राम में भाई के घर से उसके जन्मदिन समारोह में शामिल होकर दिल्ली अपने घर लौट रही थी| भाई ने आरोप लगाया था कि चार युवक बहन को 16 अक्टूबर की रात 10:00 बजे स्कॉर्पियो गाड़ी में डाल जंगल में ले गए| वहां एक और ने मिलकर दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी| उसके हाथ बाध कर 18 अक्टूबर की सुबह बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर ही उसे सड़क किनारे फेंक दिया|
पुलिस का कहना है कि अपहरण नहीं हुआ था| नर्स ऑटो से अपने घर दिल्ली पहुंची थी| दूसरी ओर यह कहा गया कि बारी-बारी से पांच युवकों ने दुष्कर्म किया और उसे 2 दिन तक बंधक बनाया| लेकिन पांचों युवकों की लोकेशन गाजियाबाद में ही नहीं मिली| वह अलग-अलग जगह पर थे| तीसरा सबसे बड़ा खुलासा मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई| रॉड की कहानी झूठी थी| लोहे का तार मिला था जो नर्स ने खुद रखा था| तीसरा खुलासा महिला को बोरी में आजाद ने बंद किया था|
साथ ही नर्स के भाई ने भी बड़ा खुलासा किया है| उसने कहा कि नामजद आरोपियों के साथ बहन का दिल्ली के कबीर नगर में मकान का विवाद था| बहन ने शाहरुख और जावेद से मकान खरीदा था| दोनों भाई थे| दोनों ने कब्जा नहीं छोड़ा है| मामला कोर्ट में है| शाहरुख और जावेद की मां ने मकान का सौदा दीनू से कर दिया| धौला, औरंगजेब, जावेद और शाहरुख के पड़ोसी हैं और विवाद में उनका साथ दे रहे हैं| पुलिस का मानना है कि मकान हड़पने के लिए जालसाजी की गई|
इसके अलावा पुलिस को इस बात पर भी शक हुआ जब नर्स ने एमएमजी जिला अस्पताल में उपचार कराने से मना कर दिया| मेरठ रेफर किया तो वहां जाने से इनकार किया| दिल्ली के गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भेजने की जिद की वहां वह पहले काम कर चुकी थी|
दूसरी तरफ नर्स के भाई ने कहा कि बहन के घर न पहुंचने पर भांजे का फोन आया पुलिस ने नर्स के बच्चों से जानकारी कराई तो पता चला कि वह उन्हें अपनी बहन के घर छोड़ गई थी| खुद भाई के जन्मदिन समारोह में जाने के बाद दिल्ली में अपने घर पर ही रही| नर्स ने झूठी कहानी बनाई जिसका पता उसके भाई को नहीं था| उससे नर्स जैसा कहती गई वह वैसा ही करता रहा| उसने ही रिपोर्ट दर्ज कराई| पुलिस का कहना है कि उसे साजिश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी|