बड़ी खबर:- 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त लगेगी कोरोना की बूस्टर खुराक…..जानिए कब से शुरू होगा यह अभियान

नई दिल्ली। देश में अब 75 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को आगामी 15 जुलाई 2022 से सरकारी टीकाकरण केंद्रों में मुफ्त कोरोना की बूस्टर डोज दी जाएगी। यह जानकारी अधिकारिक सूत्रों द्वारा आज दिनांक 13 जुलाई 2022 को बुधवार के दिन दी गई हैं। सरकार द्वारा यह अभियान आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में चलाया जा रहा है। वर्तमान समय तक देश में 18 से 59 आयु वर्ग के 77 करोड़ की लक्षित आबादी में 1% से भी कम लोगों को यह खुराक मिली है मगर अब इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।