बड़ी खबर – उत्तराखंड पहुंचा ओमिक्राॅन? विदेशों से आए 224 लोग हुए लापता

ओमिक्राॅन खतरे के बीच विदेशों से उत्तराखंड लौटे 224 लोगों के लापता होने से सिस्टम की चिंता बढ़ गई है| देहरादून में पिछले 40 दिनों में विदेशों से लौटे 224 लोग लापता हो गए हैं| इन 224 लोगों का अभी तक स्वास्थ्य विभाग से कोई संपर्क नहीं हो पाया है| इसमें से कईयों के पति भी गलत निकल रहे हैं|

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन लापता लोगों की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जा रही है| एनआईयू और स्थानीय पुलिस की सहायता से इन लोगों को खोजा जाएगा| जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि 1 नवंबर से अब तक जिले में 632 लोग पहुंचे हैं| जिन की सूची उन्हें भारत सरकार से मिली है| इन 632 लोगों को ट्रैक कर आइसोलेट में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम इन पर नजर रख रही है|


लेकिन जो 224 लोग लापता है उनको अभी तक ट्रेस नहीं किया गया है| उनकी कोई जांच भी नहीं हुई है| क्यों यात्री अलग-अलग देशों से लौटे हैं| इन सभी का टेस्ट होना बहुत आवश्यक है इससे यह संभावना बन रही है कि इनमें से कोई व्यक्ति वह ओमिक्राॅन की चपेट में तो नहीं आ गया| इससे राज्य में इसके फैलने का खतरा बना हुआ है फिलहाल उनकी खोज जारी है लेकिन हमें सतर्क सतर्क रहना होगा कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा|