
ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे के चलते देश के विभिन्न राज्यों में नाइट कर्फ्यू लग चुका है इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में भी आज 27 दिसंबर 2021 की रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में काफी तेजी आ गई है और इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट भी दस्तक दे चुका है। उत्तराखंड के साथ ही देश के दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्यों में भी रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। रात्रि के 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू का पालन ना करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
नाइट कर्फ्यू के दौरान भी कुछ सेवाएं संचालित रहेंगे जैसे अस्पताल सेवाओं के लिए परिवहन, पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल स्टोर, तेल और गैस संबंधी कार्य जिसमें परिवहन, वितरण, भंडारण व फुटकर बिक्री की अनुमति दी जाएगी। पैट्रोल पंप, एलपीजी, बिजली उत्पादन के संबंध में पारेषण और वितरण सेवाएं, डाक सेवाएं, दूर संचार, इंटरनेट और केबल संबंधी सेवाएं जारी रहेंगी। इन सबके अलावा कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउसिंग, तथा राज्य और अंतरराज्यीय आयात- निर्यात की अनुमति रहेगी, वैध आईडी कार्ड के साथ मीडिया कर्मियों एसओपी और प्रोटोकॉल के अधीन वाहनों में सफर करने की अनुमति होगी, तथा निजी वाहनों में आकस्मिक कार्य के लिए अनुमति दी जाएगी इसके अलावा यदि कर्फ्यू का पालन नहीं किया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

