
धरमघर| कपकोट के किरौली के जंगल में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी मची हुई है| नर कंकाल की शिनाख्त हो गई है| पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है| सोमवार को जंगल गई कुछ महिलाओं ने किरौली नामक जंगल में एक नर कंकाल देखा| उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी| पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे| दूणी गांव निवासी कुंदन सिंह कपकोटी ने कंकाल की शिनाख्त मां के रूप में की| थाना अध्यक्ष वंदना चौहान ने बताया कि रमुली देवी 75 वर्ष पत्नी प्रेम सिंह बीते सितंबर माह से गायब थी| सोमवार को उसका कंकाल बरामद हुआ है| जिसकी पहचान उसके बेटे ने की है| कंकाल पीएम को बागेश्वर जाएगा|
