बड़ी खबर -: देर रात हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही कार नदी में गिरी, युवक की मौके पर मौत

रविवार देर रात नैनीताल में भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है|
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही एक कार जड़ मिला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी| जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई|


बताते चलें कि सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने कार नदी में गिनने की सूचना पुलिस को दी| मौके पर पहुंची खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला|


चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार, युवक के पास से डीएल मिला था| जिससे उसकी पहचान कमल कुमार वर्मा पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई| घटना की सूचना परिजनों को मिल गई है| पुलिस द्वारा पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है|