
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव को अब तक करोड़ों रुपए के चारा घोटाले से जुड़े पांच में से चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है| इसके बाद आज चारा घोटाले के डोरंडा केस में भी दोषी ठहराया गया है| झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है| इसी मामले में 36 लोगों को 3-3 साल की सजा सुनाई गई है| लेकिन अभी तक लालू प्रसाद यादव पर सजा का ऐलान नहीं हुआ है|
जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव पर सजा का ऐलान अब 21 फरवरी को किया जाएगा| आरजेडी सुप्रीमो को कोर्ट की ओर से दोषी करार देते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया| इसके बाद उनके वकील ने जेल न भेजकर रिम्स में भेजने के लिए आवेदन दे दिया है| इस पर अदालत दोपहर 2:00 बजे के बाद सुनवाई करेगी| यह मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपए कि अवैध निकासी से जुड़ा है|
