
नई दिल्ली| पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सबसे गॉर्जियस एक्ट्रेस बबीता जी, जिनके पीछे जेठालाल हमेशा फ्लर्ट हुए नजर आते है, उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| जो गुनगुन दत्ता (बबीता जी) ने कुछ सालों पहले खुद शेयर किया था| इस पोस्ट में वह अपने साथ हुए शारीरिक शोषण का खुलासा करती है|
यह पोस्ट तब सामने आया जब देश में मी टू कैंपेन आग की तरह फैल रहा था| गुनगुन ने अपनी आपबीती शेयर करते हुए खुलासा किया है कि जब वो बहुत छोटी थी तो उन्हें कई बार फिजिकल एब्यूज किया गया था| इसमें उनके कजिन से लेकर कलंक और टीचर जैसे करीबी लोग शामिल थे|
मुनमुन (बबीता जी) ने पोस्ट में लिखा था कि, बचपन में उनके पड़ोस में रहने वाले अंकल ने उनका शारीरिक शोषण किया और मुंह बंद रखने के लिए उन्हें डराया धमकाया क्योंकि वह छोटी थीं| इसके अलावा मुनमुन की लाइफ में एक और शख्स कजिन के रूप में आया| जो उनसे उम्र में काफी बड़ा था| लेकिन, उन पर गंदी नजर रखता था| मुनमुन ने अपने इन्होंने ट्यूशन टीचर के बारे में भी खुलासा किया| जिसने अपना हाथ उनके अंडरपैंट्स में डाल दिया था| उन्होंने अपने स्कूल टीचर के बारे में भी बताया| जिसे बबीता जी (मुनमुन) ने राखी बांधी थी| वह स्कूल में लड़कियों को डांटने के नाम पर उनकी ब्रा का स्ट्रैप खींचता था और उनके बेस्ट पर थप्पड़ मारता था|
बताते चलें कि मुनमुन पिछले 14 साल से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ी हुई है| इस शो ने उन्हें जबरदस्त पहचान दी है| बीच में उनके शो से अलग होने की खबरें भी सामने आ रही थी| हालांकि यह सिर्फ अफवाह थी|
