
यह खौफनाक मंजर थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत का है| थाईलैंड में सामूहिक गोलाबारी में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है|
मिली जानकारी के अनुसार गोलाबारी देश के पूर्वोत्तर प्रांत में हुई है| गुरुवार को थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक बाल देखभाल केंद्र में सामूहिक गोलाबारी में कम से कम 34 लोग मारे गए|
पुलिस का एक बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि पीड़ितों में 22 बच्चे और वयस्क भी शामिल है| इस बयान में कहा गया है कि बंदूकधारी एक पूर्व पुलिस अधिकारी था|
बताते चलें कि थाईलैंड में बड़े पैमाने पर गोलीबारी दुर्लभ माना जाता है| हालांकि इस क्षेत्र के कुछ अन्य देशों की तुलना में बंदूक के स्वामित्व की दर अधिक है, और अवैध हथियार आम है|
